गोहाना: लघु सचिवालय में धरने पर बैठे किसान नेता सत्यवान नरवाल ने कहा कि किसान मांगों को लेकर गुरूवार को दिल्ली कूच करेंगे।
Gohana, Sonipat | Mar 13, 2024 लघु सचिवालय में धरना पर बैठे किसान नेता सत्यवान नरवाल ने कहा कि किसान मांगों को लेकर गुरूवार को दिल्ली कूच करेंगे। किसान अपने साथ राशन भी लेकर जाएंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर दूसरे किसानों को भोजन उपलब्ध करवाया जा सके। बुधवार को उन्होंने दिल्ली कूच को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने कहा कि किसानों का धरना बीते 44 दिनों से चला हुआ है।