शामली: बिडौली स्थित करनाल बार्डर पर गेहूं लेकर अटके किसानों से मिले एसडीएम ऊन, स्थानीय केंद्रों पर अनाज बेचने की अपील की
Shamli, Shamli | Apr 21, 2026 मंगलवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक एसडीएम ऊन विनय प्रताप भदौरिया बिड़ौली स्थित यूपी—हरियाणा बार्डर पर पहुंचे। उनके साथ खाद्य विभाग के अफसर भी मौजूद रहे। एसडीएम ने पिछले कई दिनों से गेहूं की फसल के साथ हरियाणा बार्डर खुलने का इंतजार कर रहे किसानों से वार्ता की और उन्हें जनपद के क्रय केंद्रों पर अपनी फसल बेचने की अपील की।