सहारनपुर: पुलिस लाइन पहुंची महिला ने खनन माफिया के गुर्गों पर जमीन कब्ज़ाने का लगाया आरोप, एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई
सहारनपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव महमूदमजरा रायपुर निवासी शहनाज ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर जमीन कब्जाने, फर्जी बैनामा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।