सूरजपुर: मेधावी छात्रा कल्पना गुप्ता को जिला प्रशासन का मिला सहयोग, सूरजपुर में आगे की पढ़ाई होगी
चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र के ग्राम खासपारा की मेधावी छात्रा कुमारी कल्पना गुप्ता, जो भविष्य में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा की तैयारी कर देश सेवा का सपना देख रही हैं, को जिला प्रशासन की पहल से उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश पर छात्रा का प्रवेश स्वामी आत्मानंद शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,