जमुआ: पचम्बा में निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे दुकानों पर कार्रवाई, जाम की समस्या पर लोगों ने उठाई मांग
Jamua, Giridih | Apr 7, 2026 गिरिडीह नगर निगम की टीम द्वारा मंगलवार को 4 बजे पचम्बा में सड़क जाम की समस्या को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क पर अवैध रूप से दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सतर्क करना एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना था।