हंडिया: गंगानगर पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई, अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
हंडिया गुरुवार को पुलिस उपायुक्त गंगानगर एवं सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें गंभीरता से सुनी गईं। अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गुरुवार 01 बजे मिली जानकारी