हज़ारीबाग: NEET 2026 से पहले हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन! होटल-लॉज में चली ताबड़तोड़ जांच
NEET 2026 परीक्षा से पहले हजारीबाग पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुफ्फसिल और लोहसिंघना थाना क्षेत्र के होटलों व लॉजों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। पुलिस ने रजिस्टर और आगंतुकों के रिकॉर्ड की जांच की तथा संचालकों को सभी मेहमानों की पहचान दर्ज करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का निर्देश दिया। उद्देश्य परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है।