धामपुर: धामपुर में बाबा पानपदास आश्रम में एक दरोगा के साथ हुई मारपीट, महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
बुधवार की दोपहर करीब 12:00 मिली जानकारी के मुताबिक धामपुर में बाबा पानपदास आश्रम में एक कक्ष में रह रहे दरोगा ब्रह्मपाल गिरी के साथ मंगलवार की रात करीब दस बजे मारपीट की गई इस मामले में अभियोग भी दर्ज किया गया है। उधर आश्रम में रह रही एक महिला ने दरोगा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।