हमीरपुर: सुमेरपुर थाना क्षेत्र में यमुना नदी में नहाने गए तीन दोस्तों में से एक की डूबने से हुई मौत
देवगांव निवासी तीन किशोर यमुना नदी में नहाने गए थे। तभी एक किशोर की डूब कर मौत हो गई। जबकि एक को मछुआरों ने बचा लिया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मृतक का पिता तीन दिन पूर्व छत से गिरने पर ब्रेन हेमरेज के चलते कानपुर में अस्पताल में भर्ती है। ग्राम प्रधान जितेंद्र खरे ने बताया कि देवगांव निवासी रामकृष्ण सिंह (14) पुत्र कुलदीप सिंह,हरि