बदायूं: नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत भाजपा ने स्कूटी रैली का आयोजन किया
Budaun, Budaun | Apr 15, 2026 बदायूं में भाजपा की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत शहर में महिलाओं ने स्कूटी रैली निकालकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सिग्नेचर वॉल पर हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। बदायूं क्लब से निकाली गई स्कूटी रैली को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।