बीसलपुर: कटकवारा गांव मे होली पर डीजे की आवाज कम करने की बात कहने पर किया फायर व लूट प्रधान सहित पांच लोगो पर मुकदमा दर्ज
बरखेड़ा के ग्राम कटकवारा निवासी तोत्तरपाल ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि सोमवार सुबह ग्राम प्रधान अमित कुमार उर्फ़ मन्नू ने अपने साथियों पूरनलाल, सूरजपाल, गणेश व विमल कुमार के साथ डीजे बजाते घूम रहे थे। डीजे की आवाज कम करने को कहा।तभी प्रधान व उनके साथियों ने गाली गलौज कर जान से मारने की नीयत से पीड़ित के परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया।