बेहट: ताहरपुर तिराहे से पुलिस ने 2 अभियुक्तों को अवैध शस्त्र के साथ किया गिरफ्तार
थाना मिर्ज़ापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को ताहरपुर तिराहे गिरफ्तार किया है l जिनके कब्जे से आवैध शस्त्र बरामद हुआ है l पुलिस ने पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है l दोनों अभियुक्तों के नाम पुलिस ने नईम पुत्र सलीम व तालिब पुत्र ग़ालिब निवासी अमादपुर बताये हैँ l