मेदिनीनगर (डालटनगंज): हरैया के नदीआरा में तालाब में डूबने से पलामू की दो समेत चार लड़कियों की मौत, नहाते समय हुआ हादसा
गढ़वा के हरैया गांव के नदीआरा टोला में शुक्रवार को तालाब में डूबने से चार लड़कियों की जान चली गई। मृतकों में हरैया के चंदन सिंह की 10 वर्षीय पुत्री लाडो सिंह, जितेंद्र सिंह की 22 वर्षीय पुत्री अंकिता सिंह, पलामू के पांकी के पगार के विशिष्ट सिंह की 18 वर्षीय पुत्री रोमा सिंह और लेस्लीगंज के पूर्णाडीह के अभिषेक सिंह की 15 वर्षीय पुत्री मीठी सिंह शामिल हैं।