संत कबीर नगर के कोलकी चमरसन गांव में आनंद गौतम हत्याकांड के बाद बसपा का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। परिवार को 1 लाख रुपये आर्थिक सहायता और 10 कुंतल राशन दिया गया। बसपा ने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने तक न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने का वादा किया है।