कामडारा: पोकला गेट रेलवे फाटक पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त
Kamdara, Gumla | Apr 22, 2026 कामडारा प्रखंड क्षेत्र के पोकला गेट रेलवे फाटक के पास बुधवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में दो मालवाहक ट्रक आपस में टकरा गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिमडेगा की ओर से आ रही मालवाहक ट्रक रेलवे फाटक बंद रहने के कारण पोकला गेट रेलवे क्रॉसिंग पर पहले से खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।