मोतिहारी: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मच्छहा एवं बालिका गृह में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मच्छहा एवं बालिका गृह, मोतिहारी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नितिन त्रिपाठी ने कहा कि बालिकाएं समाज की रीढ़ हैं और उनके सशक्तिकरण से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।उन्होंने बालिकाओं को उनके मौलिक अधिकारों, शिक्षा के