मोतिहारी: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने पूर्वी चंपारण के डीएम को किया सम्मानित
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति महोदया के द्वारा पूर्वी चंपारण जिला को किया गया सम्मानित। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन,2025 में अच्छा प्रदर्शन के लिए पूर्वी चंपारण जिले को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर में सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन जिला पुरस्कार (बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड) हेतु चयनित किया गया था। आज दिनांक 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता