कांके: सहजानंद चौक के पास बालू से लदा ट्रक पलटा, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | Jun 1, 2026 सहजानंद चौक के पास बालू लदा ट्रक पलट गया है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे बालू लदा ट्रक पलटने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। हादसे के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।