मांट: देवराहा बाबा समाधि स्थल के समीप यमुना में डूबे गाजीपुर के व्यक्ति की हुई मौत
Mat, Mathura | Oct 17, 2026 मांट थाना क्षेत्र अंतर्गत देवराहा बाबा समाधि स्थल के समीप यमुना नदी में स्नान कर रहा एक व्यक्ति गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान उसके पास से बरामद आधार कार्ड के जरिए हुई है।