बाराबंकी जिले के थाना देवा क्षेत्र के ग्राम खेवली में एक दलित युवक से मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रवेश रावत ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। घटना रविवार दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है।प्रवेश रावत ने अपनी तहरीर में बताया कि जब वह अपने खेत (नरसिंह मंदिर के पीछे) पहुंचे, तो वहां गांव के ही कुछ लोग पहले से मौजूद थे।