बाढ़: बाढ़: एस.बी.आर कॉलेज प्रशासन पर छात्रों ने लगाया अवैध वसूली का आरोप, शिकायत लेकर बाढ़ अनुमंडल पदाधिकारी से मिले
Barh, Patna | Sep 4, 2025 बाढ़ भुवनेश्वरी राजा महाविद्यालय के प्रशासन पर छात्रों ने अवैध वसूली का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि पाटलिपुत्रा यूनिवर्सिटी के नोटिफिकेशन के अनुसार जो निर्धारित फीस है, कॉलेज प्रशासन के द्वारा उससे ज्यादा की वसूली की जा रही है। इस बात को लेकर कुछ छात्र गुरुवार को लगभग 12 बजे बाढ़ के अनुमण्डल पदाधिकारी चंदन कुमार से मिलने पहुंचे।