पुलिस के मुताबिक, सोनादुला गांव के फिरतु राम टांडे ने बताया कि वह अपने भतीजे के साथ अकलतरा बिजली ऑफिस आया हुआ था। वहां से वापस जाते समय ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की ठोकर से दोनों उसको और उसके भतीजे को चोट आई है। इधर, मामले में पुलिस ने ठोकर मारने वाले कार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है।