रायबरेली: मुंशीगंज में तेज गति से आ रहे ट्रक के कारण स्कूली वैन घर में घुसी, ड्राइवर और 1 महिला गंभीर रूप से घायल
भदोखर थाना क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज हाईवे के,मुंशीगंज में मंगलवार को,तेज गति से आ रहे ट्रक की वजह से,स्कूली वैन अनियंत्रित होकर,एक घर में घुस गई जिसमें,घर के बाहर बैठी महिला घायल हो गई,वहीं वैन का ड्राइवर भी घायल हो गया,वैन में बैठा बच्चा बाल बाल बच गया,सूचना पर पहुंची पुलिस ने,घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और आगे की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।