आंवला: आंवला के घुन्सी में शराब दुकान हटाने की मांग, भाकियू (शंकर) ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
Aonla, Bareilly | Mar 30, 2026 आंवला तहसील क्षेत्र के गांव घुन्सी में सोमवार को दोपहर तीन बजे भारतीय किसान यूनियन (शंकर) के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने गांव में संचालित शराब की दुकान को हटवाने की मांग करते हुए तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की।