विभूतिपुर: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट बुढ़ी गंडक नदी के पानी में उपलाता मिला शव
सिंघियाघाट पुल के पास सोमवार की सुबह एक युवक का शव नदी के पानी में उपलाता मिला। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि नदी के पानी में डूबने से युवक की मौत होना प्रतीत होता है। पुलिस छानबीन कर रही है।