शाहपुरा: शाहपुरा नगर पालिका को मिला नया कप्तान, राज्य टॉपर प्रकाश साहू ने संभाली EO पद की कमान
शाहपुरा नगर पालिका को आखिरकार नया अधिशाषी अधिकारी मिल गया है। राजस्थान में ईओ परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रकाश साहू ने सोमवार को नगर पालिका शाहपुरा में पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व ईओ रिंकल गुप्ता के एपीओ होने के बाद यह पद खाली था। पदभार ग्रहण करने पर नगर पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।