जबलपुर: 'हत्या का लाइव' वीडियो सामने आया, सरेआम चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या, शाही नाका में दहशत
संस्कारधानी के संजीवनी नगर थाना अंतर्गत शाही नाका इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पुराने लेनदेन के विवाद में एक युवक की सरेआम बेदर्दी से हत्या कर दी गई। वारदात का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला 'लाइव वीडियो' भी सामने आया है, जिसमें हमलावर बेखौफ होकर युवक पर चाकुओं से वार करते नजर आ रहे हैं। इस खूनी खेल के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर