भगवानपुर: संजात टी-20 फाइनल नाइट मुकाबले में मुंगेर का जलवा, बेगूसराय को 17 रन से हराया
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत संजात गांव स्थित मां भगवती युवा क्रिकेट क्लब, संजात द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय भव्य टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल नाइट मुकाबला शुक्रवार को रात करीब दस बजे मुंगेर एवं बेगूसराय के बीच खेला गया। फाइनल मैच का उद्घाटन उप प्रमुख पंकज कुमार एवं आयोजनकर्ता सह पंचायत समिति प्रतिनिधि श्याम किशोर मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।