छत्तीसगढ़ में 440 किलो गांजा जब्त, मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर हो रही थी तस्करी
जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर 440.63 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, गांजा मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान टाटा आईसर मिनी ट्रक को जब्त कर प्रयागराज निवासी दो आरोपियों मो. वसीम और मो. आसिफ को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 20 लाख 31 हजार 500 रुपये है, जबकि वाहन समेत कुल जब्ती 2 करोड़ 40 लाख 31 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस अब गांजा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
#JashpurNews #ChhattisgarhNews
#GanjaSmuggling #OperationAghaat
#JashpurPolice