घोसी: प्रधानमंत्री मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर प्रखंड सहित जिले में भाजपा का आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक सेवारत निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर घोसी प्रखंड सहित जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना सभा, पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा देश की प्रगति की कामना की।