वारिसलीगंज: वारसलीगंज में युवक की पिटाई, जेल से छूटकर लौटे युवक से हुई मारपीट, पत्नी पर साजिश रचने का आरोप
वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल युवक ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले वह एक मामले में जेल गया था, जिसमें उसकी पत्नी ने प्रताड़ना का आरोप लगाया था। जेल से रिहा होने के बाद भी उसके साथ मारपीट की गई। युवक का कहना है कि इस हमले के पीछे भी उसकी पत्नी की साजिश है।