सदर: सक्षम पंडा हत्याकांड: 25 हजार का इनामी कमल पंडा गिरफ्तार, गुमटी जलाने का बदला लेने के लिए की गई हत्या
Sadar, Allahabad | Jun 7, 2026
हिस्ट्रीशीटर सक्षम पंडा हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी कमल शर्मा उर्फ कमल पंडा को मुठ्ठीगंज पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ मिलकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को नैनी के अरैल घाट नए पुल के नीचे से पकड़ा गया।21 मई 2026 को मालवीय नगर मुठ्ठीगंज निवासी सक्षम शर्मा उर्फ सक्षम पंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मां अंजु शर्मा की तहरीर पर पकड़ा है।