ग्राम वर्माताल में कुछ लोग सड़क किनारे लगे पेड़ को काट रहे थे। पेड़ कटने के बाद जैसे ही वह सड़क पर गिरा तो एक बाइक उसी पेड़ के झाड़ में घुस गई। इस घटना में बाइक पर सवार युवक घायल हो गया और उसकी पत्नी व बच्चों को चोटें आ गई। घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पीड़ित ने दिगौड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।