सवायजपुर: ख्वाजगीपुर गांव में ट्रांसफार्मर पर बंदर कूदने से दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, 17 घरों के उपकरण जले, एक महिला झुलसी
भरखनी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम ख्वाजगीपुर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक घरों में हाई वोल्टेज करंट पहुंच गया। अचानक बढ़े वोल्टेज के कारण गांव के 17 घरों में लगे विद्युत उपकरण जलकर खराब हो गए, जिससे ग्रामीणों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, एक महिला बिजली की चपेट में आकर झुलस गई।