कुनकुरी: बैल चोरी मामले में कुनकुरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, 2 अभी भी फरार
कुनकुरी थाना क्षेत्र में बैल चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी राजू कुम्हार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जबकि उसके दो साथी अभी भी फरार हैं। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दोनों बैल और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, अंबाचुआ निवासी सुरेश राम के गोठान से 50 हजार रुपये कीमत के दो