पटना ग्रामीण: पाटलिपुत्रा थाना इलाके में स्थित घर में पंखे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
पटना के पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के एक घर में महिला का पंखे से लटका शव मिला है। मृतका भुवनेश्वर की रहने वाली थी। 6 साल की बेटी के साथ रहती थी। एक अधिकारी के घर पर केयर टेकर का काम करती थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।