मधेपुरा: पांच दिन पुर्व अपह्रत नाबालिक युवती को पुलिस ने सकुशल किया बरामद
मधेपुरा जिले के बेलारी थाना क्षेत्र से पांच दिन पहले कथित रूप से अपहृत नाबालिग युवती को पुलिस ने बुधवार को सकुशल बरामद कर लिया। पीड़िता की मां ने थाना में आवेदन देकर जीवछपुर निवासी करण कुमार मुखिया पर बेटी को बहला-फुसलाकर बाइक से ले जाने का आरोप लगाया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को बरामद कर लिया है।