कैराना: कांधला के खैल निवासी व्यक्ति ने तीन लोगों पर ₹11 लाख नहीं देने का लगाया आरोप, पुलिस से लगाई गुहार
कांधला कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी मोहम्मद शमीम ने थाने में शिकायत की है। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे पीड़ित ने बताया कि उससे लगभग 9 माह पूर्व तीन लोग गर्म कपड़े ले गए थे। आरोप है कि उसके बकाया 11 लाख रुपये नहीं दिए जा रहे हैं। वह विपक्षियों से बार—बार अपने रुपये मांगता है, लेकिन आनाकानी की जा रही है, जिसे के चलते वह मानसिक रूप से परेशान हैं।