बक्सर: बक्सर सदर अंचल में म्यूटेशन के नाम पर दलाली का आरोप, युवक पकड़ा गया, वीडियो वायरल
Buxar, Buxar | Dec 17, 2025 बक्सर सदर अंचल कार्यालय में म्यूटेशन के नाम पर दलाली करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति पिछले कई महीनों से म्यूटेशन कराने के नाम पर लोगों को परेशान कर रहा था और अंचलाधिकारी (सीओ) के नाम पर अवैध वसूली करता था।घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी से पूछताछ और हंगामे की स्थिति दिखाई दे रही है।