बक्सर: रोटरी द्वारा 200 गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल वितरण, गरीबों को मिली राहत
Buxar, Buxar | Dec 17, 2025 नगर में शीतकालीन अभियान के दौरान सहयोग और बेघरों वाले लोगों के लिए रोटरी द्वारा कंबल का वितरण किया गया। कंबल का वितरण मंगलवार की रात्रि 9:00 बजे के बाद किया गया। अभियान लगभग 11:00 बजे रात्रि तक चलता रहा। इस दौरान कुल 200 की संख्या में पूरा कंबल वितरित किया गया। इस दौरान बक्सर नगर स्टेशन के साथ ह धार्मिक स्थलों पर घूम-घूम कर जरूरतमंदों को कंबल बांटा।