बक्सर: शहर में बंदरों से निजात दिलाने के लिए अभियान शुरू, 80 बंदर पकड़े गए
Buxar, Buxar | Dec 17, 2025 नगर में बंदरों के आतंक से आम से खास सभी प्रभावित है। इसको देखते हुए नगर परिषद के सौजन्य से बंदर को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया है। इस क्रम में बुधवार को नगर के बाबा नगर में बंदर पकड़ने वाले टीम द्वारा बुधवार को दिन के 9:00 बजे से ही बंदर पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 2:00 बजे अपराह्न तक लगभग 80 की संख्या में बंदरों को पकड़ लिया है।