गुना नगर: कलेक्ट्रेट रोड पर नर्सरी में लगी भीषण आग नगर पालिका अध्यक्ष पति की तत्परता से टला बड़ा हादसा, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड
गुना कलेक्ट्रेट रोड पर एसबीआई बैंक के सामने ओंकारेश्वर महादेव मंदिर के पीछे नर्सरी में 11 जून दोपहर को अज्ञात कारण से अचानक भीषण आग लग गई। सुखी लड़कियां और पौधों के कारण तेजी से आग फैलने लगी। नगर पालिका अध्यक्ष पति भाजपा नेता अरविंद गुप्ता को मीडिया कर्मी रिंकू पंत ने सूचना दी। तत्काल मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची, और काबू पाया। तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।