तालबेहट: बार कस्बे का यात्री प्रतीक्षालय बना शराबियों का अड्डा, लगा रहता जमावड़ा, स्थानीय लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की उठाई मांग
बार कस्बे के बस स्टैंड पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय शराबियों का अड्डा बन चुका है,आए दिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है,जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया और उक्त मामले में स्थानीय निवासी ने जानकारी देते हुए बताया यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है,जिसको लेकर प्रशासन से ऐसे अराजक तत्वो पर कार्रवाई की मांग की है।