खंडवा नगर: पति की तलाश में दर-दर भटक रही महिला ने जनसुनवाई में लगाई गुहार
जनसुनवाई में आज मंगलवार 12:30 बजे गली नंबर एक, संजय नगर निवासी बबली शोलें अपने लापता पति की तलाश में पहुंचीं। महिला ने बताया कि उनके पति मनोहर शोलें (उम्र लगभग 40 वर्ष) बीते 24 जुलाई 2025 से घर से लापता हैं। पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़कर जाने के बाद वह अब तक वापस नहीं लौटे। परिजनों और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला।