चूरू: गांव खारिया से बकरी चोरी मामले में 5 बकरियों की बरामदगी के लिये किसान दम्पति पहुंचा एसपी दफ्तर
Churu, Churu | Aug 23, 2024 चूरू के गांव खारिया से 4 अगस्त को हुई बकरी चोरी के मामले में सदर थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन चुराई गई बकरियां बरामद नहीं हुई है। चुराई गई पांच बकरियों की बरामदगी की मांग को लेकर गांव खारिया से किसान दंपति एसपी दफ्तर पहुंचा। एसपी दफ्तर में गांव खारिया के जगदीश मेघवाल ने बताया कि उसके खेत से 5 बकरियां चोरी कर ली थी।