चूरू: गांव खंडवा में घर में सो रहे पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हुआ हमला, गंभीर हालत में पहुंचाया गया अस्पताल
Churu, Churu | Aug 23, 2024 चूरू के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव खण्डवा में खेत से आकर घर में सो रहे पति पत्नी पर परिवार के ही लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने ईलाज किया। घटना की सूचना मिलने पर भालेरी थानाधिकारी जगदीशचंद्र व एएसआई भंवरलाल अस्पताल पहुंचे।