चूरू: शहर की 3 फर्मों पर विधिक माप विज्ञान अधिकारी व डीएसओ टीम ने की कार्रवाई, मिली अनियमितता
Churu, Churu | Aug 23, 2024 चूरू शहर में विधिक माप अधिकारी व जिला रसद अधिकारी की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए कंज्यूमर केयर अभियान चलाया। अभियान के दौरान शहर की तीन फर्मों का निरीक्षण किया गया, जहां भारी अनियमितताएं पायी गई। 5 सदस्यीय टीम के द्वारा आलोक सिनेमा के पास नागरा केक हब, मनोरंजन क्लब के पास स्टेंडर्ड बेकरी व इंडस्ट्रीज एरिया में कालूराम भुजिया फर्म का निरीक्षण किया।