दुर्ग के विकास कार्यों को मिली नई गति!
उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने आज दुर्ग में निर्माणाधीन नालंदा परिसर, मल्टी-लेवल पार्किंग और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निरीक्षण कर अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को सभी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं है। सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा कर नागरिकों को जल्द से जल्द सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह,महापौर श्रीमती अलका बाघमार, आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल मौजूद रहे |
तेज विकास • बेहतर सुविधाएं • जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता
#ArunSao #Durg #Development #NalandaCampus #MultiLevelParking
Durg, Chhattisgarh | Jun 21, 2026