हुज़ूर: बैरागढ़ इलाके में दवा का ओवरडोज लेने से युवती की मौत हो गई
Huzur, Bhopal | Jun 22, 2026 भोपाल के बैरागढ़ इलाके में दवा का ओवरडोज लेने से युवती की मौत हो गई। युवती को पेट दर्द और बीपी की समस्या थी। परिजनों के अनुसार उसने अपनी दवा के साथ गलती से मां की शुगर की दवा भी खा ली थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।