कोरबा: पाड़ीमार वार्ड में 25 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य शुरू, मंत्री देवांगन ने किया भूमिपूजन
Korba, Korba | Jun 22, 2026 नगर निगम के बालको जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 40 पाड़ीमार में 25 लाख रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत ने भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। यह सड़क राजेश ठाकुर के घर से बरगद चौक होते हुए इंदिरा मार्केट मुख्य मार्ग तक बनाई